वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

Advertisement

भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई है। इसके अलावा, रवींद्र जडेजा को उपकप्तान का जिम्मा सौंपा गया है।

Advertisement

इसके साथ ही करुण नायर, साई सुदर्शन और आकाशदीप को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल की टीम इंडिया में फिर से वापसी हुई है।

विकेटकीपर ऋषभ पंत अभी फिट नहीं हो पाए हैं, इसकी वजह से उनके स्थान पर नारायण जगदीशन को टीम में जगह मिली हैं। अक्षर पटेल की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टेस्‍ट 2 से 6 अक्‍टूबर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 10 से 14 अक्‍टूबर के बीच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया :-

Advertisement

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम :-

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अभी भारतीय सीनियर टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार