श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है।

Advertisement

टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे।

Advertisement

भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा।

इसके बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे।

टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर के कप्तानी की शुरुआत के साथ ही सबसे बड़ा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीन मैच 14, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार