महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड जहां एक तरफ अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में किन टीमों ने फाइनल तक का सफर सर्वाधिक बार तय किया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: महिला टी20 विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली ऑस्ट्रेलिाई टीम अब तक सात बार इस मेगा इवेंट के फाइनल तक पहुंची है। छह बार टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जबकि साल 2016 में वेस्टइंडीज ने टीम का सपना तोड़ा था। कंगारू टीम इस बार भी दमदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी।

Advertisement

इंग्लैंड: ऑस्ट्रेलिया के बाद टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार फाइनल तक पहुंचने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लिश टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल चार बार फाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, इंग्लैंड को तीन बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि साल 2009 में टीम चैंपियन बनी थी। इंग्लैंड को 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में तीन बार पहुंची है। कीवी टीम ने साल 2009 और 2010 में लगातार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, 2009 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में न्यूजीलैंड पहली बार चैंपियन बनी और टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया।

इंग्लैंड: ऑस्ट्रेलिया के बाद टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार फाइनल तक पहुंचने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लिश टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल चार बार फाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, इंग्लैंड को तीन बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि साल 2009 में टीम चैंपियन बनी थी। इंग्लैंड को 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: महिला टी20 विश्व कप के फाइनल तक का सफर भारतीय टीम ने एक बार तय किया है। 2020 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारत खिताबी मुकाबले में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम का पहली बार टी20 चैंपियन बनने का सपना साकार नहीं होने दिया है। हालांकि, हरनप्रीत कौर की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, वेस्टइंडीज 2016 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार