Temba Bavuma: हाल ही में साउथ अफ्रीका को अपनी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले टेंबा बावुमा जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पिन गेंदबाज केशव महाराज कप्तानी करेंगे।

Advertisement

टेंबा बावुमा बाएं टखने में खिंचाव की वजह से जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं। यह इंजरी उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान ही हुई थी, हालांकि तब उन्होंने इंजरी के साथ बैटिंग की थी और दूसरी पारी में 66 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेंबा बावुमा बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। बावुमा को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। चोट की गंभीरता का आंकलन करने के लिए उनका स्कैन किया जाएगा। उनकी अनुपस्थिति में केशव महाराज टीम की कप्तानी करेंगे।"

यह दो साल से कम समय में बावुमा की तीसरी हैमस्ट्रिंग इंजरी है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप के दौरान चोट लगी थी। इंजरी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेले थे। भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी। उन्हें बार-बार कोहनी की समस्या भी होती है। वह अक्सर अपनी बाईं कोहनी पर भारी पट्टी बांधकर खेलते हैं।

जिंबाब्वे सीरीज से दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के चक्र की शुरुआत करेगा। जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज 28 जून से शुरू हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने कई खिलाड़ियों को आराम दिया है। इसमें एडेन मार्करम और कैगिसो रबाडा शामिल हैं। लुंगी एनगिडी केवल दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

Advertisement

जिंबाब्वे सीरीज से दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के चक्र की शुरुआत करेगा। जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज 28 जून से शुरू हो रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार