इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दुनिया के श्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक माने जाने वाले स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम की और दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस की श्रेणी में शामिल हो गए।

Advertisement

ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन (शुक्रवार) को न्यूजीलैंड की पहली पारी 438 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इस दौरान उनके 250 टेस्ट विकेट पूरे हो गए। टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने और 250 विकेट लेने वाले स्टोक्स दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं।

Advertisement

जैक्स कैलिस की गिनती क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर्स में होती है। कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रभावशाली छाप छोड़ी है।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाते हुए 13,289 रन बनाए हैं। वहीं, 292 विकेट लिए हैं।

बेन स्टोक्स ने 122 मैचों की 218 पारियों में 14 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए 7,228 रन बनाए हैं और 250 विकेट लिए हैं। स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर माना जाता है।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाते हुए 13,289 रन बनाए हैं। वहीं, 292 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 जीत हासिल की है। यह निर्णायक मैच है। अगर इस मैच में इंग्लैंड को जीत हासिल करनी है, तो स्टोक्स को गेंदबाजी की तरह बल्लेबाजी में भी करिश्मा करना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार