Afghanistan vs Bangladesh, One-off Test: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ शेख जायेद स्टेडियम में जारी इकलौते टेस्ट मैच में अपनी पकड़ बना रखी है। इस टीम ने मुकाबले के चौथे दिन अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रनों का विशाल टारगेट दिया, जिसके जवाब में दिन की समाप्ति तक अफगान टीम का स्कोर 132/3 है। यहां से उसे जीत के लिए 347 रन की दरकार है, जबकि बांग्लादेश अंतिम दिन शेष 7 विकेट की तलाश में होगा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 346 रन बनाए। शादमान इस्लाम ने तंजीद हसन तमीम के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। इस पारी में तंजीद ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जबकि लिटन दास ने 53 रन जड़े। इनके अलावा, शादमान इस्लाम ने 67 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि यामीन अहमदजई ने 3 विकेट निकाले। इस्मत आलम को 2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में अफगान टीम पहली पारी में 240 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान रहमत शाह ने 12 बाउंड्री के साथ नाबाद 105 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल मलिक ने 62 रन बनाए। इकराम अलीखिल ने 32 रन टीम के खाते में जोड़े। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 55 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि एबादोत हुसैन ने 4 विकेट चटकाए।

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 372/7 के स्कोर पर घोषित करते हुए अफगानिस्तान को जीत के लिए 479 रन का विशाल टारगेट दिया। इस पारी में बांग्लादेश ने 53 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (82) ने मुशफिकुर रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 159 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

रहीम 9 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद 223 के स्कोर तक टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए, लेकिन मेहदी हसन मिराज ने लिटन दास के साथ सातवें विकेट के लिए 149 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। लिटन 14 चौकों के साथ 102 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मेहदी हसन ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। अफगान खेमे से यामीन अहमदजई, मोहम्मद सलीम और जिया-उर-रहमान को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। महज 3 रन पर अब्दुल मलिक (2) का विकेट गंवाने के बाद इस टीम ने 28 के स्कोर तक शाहिदुल्लाह कमाल (19) का विकेट भी खो दिया।

 

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार