ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर है। ओपनर एमिलियो गे इस मैच से पहले अपनी फिटनेस वापस हासिल कर सकते हैं। एमिलियो शुक्रवार को मिडलसेक्स के खिलाफ डरहम के लिए खेलते हुए अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे।

Advertisement

एमिलियो ने इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट करियर की 6 पारियों में 23.16 की औसत के साथ 139 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। बेन डकेट के साथ उनकी साझेदारी ने टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया है। जैक क्रॉली खराब प्रदर्शन के कारण टीम से हटाए गए हैं, जिसके बाद मैनेजमेंट एमिलियो को मौके देने का इच्छुक है।

'डेली मेल स्पोर्ट' के अनुसार, शनिवार को हुए एमिलियो के स्कैन में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई, जिससे गे बेन डकेट के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी जारी रख सकेंगे।

इंग्लिश टीम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ एक नए दौर की शुरुआत करने जा रही है। यह सीरीज साल 2022 में कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में जो रूट के दूसरे कार्यकाल का पहला आधिकारिक असाइनमेंट भी होगी। टीम चयन प्रक्रिया में हाल ही में नियुक्त हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी शामिल रहे। वहीं, मार्कस ट्रेस्कोथिक इस सीरीज में अंतरिम हेड कोच के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि इसके बाद फ्लेमिंग पूर्णकालिक रूप से मुख्य कोच का पदभार ग्रहण करेंगे।

'डेली मेल स्पोर्ट' के अनुसार, शनिवार को हुए एमिलियो के स्कैन में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई, जिससे गे बेन डकेट के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी जारी रख सकेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं; जिन्हें यह चोट भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के हाथों 2-1 से हारने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है, जबकि दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने के बाद यहां आई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार