एसीसी विमेस प्रीमियर कप के क्वार्टर-फाइनल में गुरुवार को आसान जीत के साथ थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने इस साल के आखिर में होने वाले विमेंस टी20 एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

इन सभी चार टीमों ने लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया और नॉकआउट राउंड में भी उसी लय को बरकरार रखा। इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

थाईलैंड ने कुआलालंपुर में नेपाल के खिलाफ 56 रन की शानदार जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा। इस मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 62 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ थाईलैंड ने 4 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसके बाद उनके गेंदबाजों ने नेपाल को 74/7 के स्कोर पर रोककर एकतरफा जीत हासिल की।

दूसरी ओर, यूएई ने भी मेजबान मलेशिया के खिलाफ आसान जीत हासिल की। तीर्थ सतीश के नाबाद 65 रनों की बदौलत यूएई ने 2 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने मलेशिया को 86/5 रन पर रोककर 52 रन से जीत हासिल की।

हांगकांग ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जापान को 41 रनों से शिकस्त दी। यास्मीन दसवानी ने 36 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि मरियम बीबी (3/17) और मरीना लैम्पलो (2/11) ने जापान के लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, यूएई ने भी मेजबान मलेशिया के खिलाफ आसान जीत हासिल की। तीर्थ सतीश के नाबाद 65 रनों की बदौलत यूएई ने 2 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने मलेशिया को 86/5 रन पर रोककर 52 रन से जीत हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सेमीफाइनल में थाईलैंड का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा, जबकि हांगकांग का मुकाबला शुक्रवार को कुआलालंपुर में यूएई से होगा। फिलहाल विमेंस टी20 एशिया कप का शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार