थाईलैंड, मलेशिया और चीन ने एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 26 से 31 मई के बीच क्वालीफाइंग इवेंट में टॉप-3 टीमों के तौर पर उभरी हैं।

Advertisement

ये तीनों टीमें पहले से क्वालीफाई कर चुकीं टीमों के साथ इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में शामिल होंगी, जो इसी साल सितंबर और अक्टूबर के दौरान जापान के आइची प्रीफेक्चर और नागोया में होने वाला है।

Advertisement

थाईलैंड का शुरुआती दौर में प्रदर्शन शानदार रहा, जिसने 'ग्रुप ए' में मलेशिया और हांगकांग को हराकर टॉप स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में पहले थाईलैंड से हारने के बावजूद, मलेशिया ने जोरदार वापसी करते हुए हांगकांग को शिकस्त देकर नॉकआउट राउंड में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में, थाईलैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चीन को सिर्फ 53 रन पर ऑल आउट कर दिया, जिसके बाद 83 रन से शानदार जीत दर्ज की। मलेशिया ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली; उसने 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल को 2 विकेट से हराया और 8 गेंदें शेष रहते ही जीत हासिल की।

चीन ने बारिश से प्रभावित तीसरे स्थान के प्लेऑफ में नेपाल को मात देकर क्वालिफिकेशन की आखिरी जगह हासिल की। ​​मैच का फैसला डकवर्थ लुईस पद्धति से हुआ, जिसमें चीन ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

फाइनल मैच में थाईलैंड ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए मलेशिया को सिर्फ 54 रन पर रोकने के बाद 9 विकेट शेष रहते आसानी से लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान जापान के अलावा, चार एशियाई पूर्ण सदस्यों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश) को सीधे क्वालिफिकेशन दिया गया है। थाईलैंड, मलेशिया और चीन के शामिल होने से टीमों की सूची पूरी हो गई है।

फाइनल मैच में थाईलैंड ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए मलेशिया को सिर्फ 54 रन पर रोकने के बाद 9 विकेट शेष रहते आसानी से लक्ष्य हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पुरुषों की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। जापान के अलावा, इस क्षेत्र के 5 पूर्ण सदस्य (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका) सीधे तौर पर क्वालीफाई कर गए हैं, जबकि चार टीमें क्वालीफायर से उनके साथ जुड़ेंगी, जिसमें नेपाल, चीन, मलेशिया, कतर, बहरीन, हांगकांग, ओमान और सिंगापुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार