T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज टिनोटेंडा मापोसा के नाम टी20 विश्व कप के डेब्यू मैच में ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
मापोसा ने टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मुकाबले में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। भारतीय टीम के तीसरे और अपने स्पेल के पहले ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च किए। उन्होंने इस ओवर में एक नो-बॉल और दो वाइड भी डाली। संजू सैमसन ने मापोसा के इस ओवर में एक सिक्स और दो चौके जमाए।
उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप में सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड स्टीव टिकोलो के नाम दर्ज है। साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टिकोलो ने विश्व कप के अपने डेब्यू ओवर में 25 रन खर्च किए थे।
मापोसा ने टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मुकाबले में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। भारतीय टीम के तीसरे और अपने स्पेल के पहले ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च किए। उन्होंने इस ओवर में एक नो-बॉल और दो वाइड भी डाली। संजू सैमसन ने मापोसा के इस ओवर में एक सिक्स और दो चौके जमाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 97 रन बनाए। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।