श्रीलंका अंडर-19 और भारत अंडर-19 पुरुष टीमों के बीच 13 से 16 जुलाई तक गाले में खेला गया पहला 'यूथ टेस्ट' ड्रॉ हो गया है। मुकाबले में भारत और श्रीलंका दोनों टीमों की तरफ से दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली।

Advertisement

मैच की बात करें तो, श्रीलंका अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनूजा वेकुनागोडा के 233, विमथ दिनसारा के 52, कविजा गमागे के 49, और चमिका हीनातिगाला के 45 रन की मदद से पहली पारी 9 विकेट पर 424 रन बनाकर घोषित की थी।

भारत की तरफ से जेगनाथन हेमचुदेशन ने 3, काव्या परेश पटेल और प्रियांशु सिंह ने 2-2, जबकि प्रणव रागवेंद्र और यशबर्धन चौहान ने 1-1 विकेट लिए थे।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 576 रन पर श्रीलंका पर 152 रन की बढ़त बनाई थी। टीम के लिए लक्ष्य रायचंदानी ने बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था और 207 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सागर विर्क ने भी 134 रन की पारी खेली थी। विर्क और रायचंदानी के बीच पहले विकेट के लिए 295 रन की साझेदारी हुई थी। विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा ने भी 100 रन बनाए थे।

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी गुरुवार शाम को 6 विकेट पर 178 रन बनाकर घोषित की और इसी के साथ मैच ड्रॉ की घोषणा कर दी गई। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज दुलनिथ सिगेरा ने शानदार बल्लेबाजी की और 77 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। कविजा गमागे ने 51 रन बनाए।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 576 रन पर श्रीलंका पर 152 रन की बढ़त बनाई थी। टीम के लिए लक्ष्य रायचंदानी ने बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था और 207 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सागर विर्क ने भी 134 रन की पारी खेली थी। विर्क और रायचंदानी के बीच पहले विकेट के लिए 295 रन की साझेदारी हुई थी। विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा ने भी 100 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूथ टेस्ट का आयोजन भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों के अंडर-19 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता को प्रदर्शित करने का एक बड़ा और अहम मंच देता है। इन्हीं खिलाड़ियों में से कई आगे चल कर सीनियर टीम के सदस्य बनेंगे। उस समय अभी का अनुभव काम आएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार