न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब कोचिंग की भूमिका संभालने जा रहे हैं। विलियमसन को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 'द हंड्रेड' के आगामी पुरुष संस्करण के लिए अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घोषणा करते हुए लिखा, "करिश्मा। कूलनेस। केन। आगामी द हंड्रेड अभियान से पहले मैनचेस्टर सुपर जायंट्स में पुरुष टीम के बैटिंग कोच के तौर पर केन विलियमसन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।"

विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे। भले ही विलियमसन कभी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल नहीं खेले, लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की तरफ से इस लीग के कुल 10 सीजन में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लिया है। विलियमसन ने 79 आईपीएल मुकाबलों में 35.46 की औसत के साथ 2,128 रन बनाए हैं।

35 वर्षीय विलियमसन इस साल एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स की तरफ से खेले थे। 2025/26 सीजन में केन ने 7 मुकाबलों की 6 पारियों में 22 की औसत के साथ 110 रन बनाए थे।

110 टेस्ट मुकाबलों में 54.06 की औसत के साथ 9,515 रन बनाने वाले विलियमसन ने इस फॉर्मेट में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 251 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली। वहीं, 175 वनडे मुकाबलों में केन के नाम पर 15 शतकों और 47 अर्धशतकों के साथ 7,256 रन दर्ज हैं। 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 2,575 रन जुटाए, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं।

35 वर्षीय विलियमसन इस साल एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स की तरफ से खेले थे। 2025/26 सीजन में केन ने 7 मुकाबलों की 6 पारियों में 22 की औसत के साथ 110 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने लिखा, "यह किताब असल में उसी सफर के बारे में है। बेशक, इसके लिए मैं अकेले जिम्मेदार नहीं था, लेकिन इसने मुझे लीडरशिप, टीमवर्क और बेहतर बनने की कोशिश के बारे में बहुत कुछ सिखाया। उम्मीद है कि इसमें कुछ ऐसा होगा जो दूसरों को भी पसंद आएगा। 'बेयर मार्जिन्स' नवंबर में आएगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार