T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि हम दोनों देशों के बीच की दुश्मनी नहीं बल्कि क्रिकेट के बारे में सोच रहे थे।

Advertisement

अक्षर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमारा फोकस पूरी तरह हमारी योजना को कार्यान्वित करने का था, जो सफल रहा।

Advertisement

धाकड़ ऑलराउंडर ने कहा, "हम भारत की बल्लेबाजी बनाम पाकिस्तान की गेंदबाजी जैसी चीजों के बारे में नहीं सोच रहे थे। हम मैच के दौरान अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को योजना के मुताबिक करने की सोच रहे थे।"

उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मनी नहीं बल्कि एक टीम के खिलाफ मैच के बारे में सोच रहे थे। जब भी मैं खेल रहा होता हूं, तो मैं दूसरों के बारे में नहीं सोचता। मैं किसी राइवलरी या ऐसी किसी भी चीज के बारे में नहीं सोचता।"

अक्षर पटेल ने भारतीय टीम को कोलंबो में मिले दर्शकों के समर्थन पर कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जहां भी खेलते हैं, दर्शकों का समर्थन मिलता है। पिछली बार वेस्टइंडीज में भी हमें समर्थन मिला था। हमारे समर्थक हर जगह हमें सपोर्ट करते हैं।

ईशान किशन की 77 रन की पारी की तारीफ करते हुए अक्षर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनकी शानदार पारियों में से एक थी, क्योंकि यह इतना आसान नहीं था। गेंद घूम रही थी, कुछ लाइट्स में सीधी जा रही थी, इसलिए यह आसान नहीं था। ईशान के पास आत्मविश्वास है और स्किल भी। पारी के दौरान उसने चारों तरफ शॉट लगाए।"

Advertisement

अक्षर पटेल ने भारतीय टीम को कोलंबो में मिले दर्शकों के समर्थन पर कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जहां भी खेलते हैं, दर्शकों का समर्थन मिलता है। पिछली बार वेस्टइंडीज में भी हमें समर्थन मिला था। हमारे समर्थक हर जगह हमें सपोर्ट करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई और 61 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार