न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड 291 तक भी नहीं पहुंच पाती अगर नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मैथ्यू फिशर ने आखिरी विकेट के लिए सोन्नी बाकेर के साथ 53 रन की साझेदारी नहीं निभाई होती।
इंग्लैंड ने अपने 9 विकेट 238 रन पर गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि पारी 250 से पहले सिमट जाएगी, लेकिन फिशर ने एक छोर संभाला और बाकेर के साथ आखिरी विकेट के लिए 53 रन की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 291 रन तक पहुंचा दिया। फिशर अंत तक आउट नहीं हुए। वह 77 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। फिशर के अलावा, एमिलियो गे ने 53, जो रूट ने 46, बेन डकेट ने 36 रन की पारी खेली। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 100 रन से पिछड़ गई।
न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। विल ओ'रूर्के ने 2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले, ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। विल ओ'रूर्के ने 2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड के लिए बेथेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए। जोश टंग को 1 विकेट मिला।