भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। रोहित जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेने वाले फैंस की भीड़ लग जाती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अगला मैच रायपुर में रविवार को होने वाला है। दोनों टीमें इस मैच के लिए रायपुर में पहुंच गई हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यहां भी फैंस के बीच क्रेज दिखा।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 42-सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें रोहित शर्मा को सामने पाकर एक महिला फैन की खुशी देखते बनती है। वीडियो में रोहित टीम बस में जा रहे होते हैं। इतने में एक महिला उनका नाम लेते हुए सेल्फी के लिए उनके पास दौड़ी हुई आती है।

महिला फैन रोहित को देख इतनी खुश है कि उन्हें गले लगाने को दौड़ती है। रोहित फैंस से हाथ मिलाते हैं।

महिला फैन रोहित के लिए 'आप बेस्ट हो' कहते हुए अपना फोन निकालती है और सेल्फी लेने की कोशिश करती है। फोन में किसी खराबी के कारण वह सेल्फी नहीं ले पाती और फिर कहती है कि मेरा फोन ऑफ हो गया। इतने में रोहित एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और अपनी बस की तरफ बढ़ जाते हैं।

फैन दूसरा फोन मंगवाती है और रोहित के पीछे ये कहते हुए दौड़ती है कि रुक जाइए मेरा फोन बंद हो गया था।

महिला फैन रोहित के लिए 'आप बेस्ट हो' कहते हुए अपना फोन निकालती है और सेल्फी लेने की कोशिश करती है। फोन में किसी खराबी के कारण वह सेल्फी नहीं ले पाती और फिर कहती है कि मेरा फोन ऑफ हो गया। इतने में रोहित एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और अपनी बस की तरफ बढ़ जाते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंजरी की वजह से कई मैचों से बाहर रहे रोहित ने मुंबई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में वापसी की थी और 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। रविवार को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में भी रोहित के फैंस उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार