Indian Premier League: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आरआर के कप्तान रियान पराग ने माना कि 215 रनों के लक्ष्य का बचाव किया जा सकता था। रियान के अनुसार, दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई थी।

Advertisement

जीटी के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रियान ने कहा, "यह एक अच्छा स्कोर था। मुझे लगता है कि 215 के स्कोर का बचाव किया जा सकता था, लेकिन मेरे हिसाब से दूसरी पारी में भारी रोलर के बाद विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था। पहली पारी में मुझे लगा कि स्पिनरों को थोड़ी ज्यादा ग्रिप मिल रही थी और छोटी, धीमी गेंदें थोड़ी ज्यादा उछाल ले रही थीं। इसी कारण मुझे लगता है कि यह एक ठीक-ठाक स्कोर था, लेकिन यह और बेहतर हो सकता था। एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 230 रनों के स्कोर तक पहुंच जाएंगे, जो इस बड़े मैच में फर्क ला सकता था। मुझे लगता है कि 230-240 का स्कोर उस रन चेज को सच में चुनौतीपूर्ण बना देता।"

Advertisement

आरआर के कप्तान ने माना कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन का विकेट जल्दी नहीं चटकाने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, "जीटी के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए हम जानते थे कि उनके सलामी बल्लेबाजों को हमें जल्दी आउट करना होगा, लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे। इसकी वजह से मैच में हमारी राह मुश्किल हो गई।"

रियान ने पूरे सीजन में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, "यह कई सकारात्मक बातों के साथ एक अच्छा सीजन रहा है। असल में, बहुत सारी सकारात्मक बातें रहीं। हालांकि, अगर मुझे इसे एक लाइन या कुछ लाइनों में बताना हो, तो मुझे लगता है कि हमें क्वालीफाई नहीं करना चाहिए था। हमारे पास कई युवा चेहरे थे, जो अपेक्षाकृत कम अनुभवी थे और उन्होंने आईपीएल में काफी कम क्रिकेट खेला था। हमने कई नए बदलाव और कॉम्बिनेशन आजमाए। हालांकि, खिलाड़ियों ने जो जज्बा दिखाया और आज हम इस सीजन में जहां तक पहुंचे हैं, मुझे लगता है कि यह आगे के लंबे सफर के लिए एक शानदार शुरुआत है।"

आरआर के कप्तान ने माना कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन का विकेट जल्दी नहीं चटकाने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, "जीटी के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए हम जानते थे कि उनके सलामी बल्लेबाजों को हमें जल्दी आउट करना होगा, लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे। इसकी वजह से मैच में हमारी राह मुश्किल हो गई।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव ने दूसरे क्वालीफायर में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने आईपीएल 2026 का समापन 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार