T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा है कि जिस तरह टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है।

Advertisement

अभिषेक शर्मा इस विश्व कप की शुरुआती तीन पारियों में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली, लेकिन अगले दो मुकाबलों में अभिषेक 10 और 9 रन ही बना सके थे।

Advertisement

हालांकि, खिताबी मुकाबले में इस 25 वर्षीय खिलाड़ी का बल्ला फिर से चला। अभिषेक ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली। इस दौरान संजू सैमसन के साथ 7.1 ओवरों में 98 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने गेंद से भी योगदान दिया। उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 5 रन देकर 1 विकेट निकाला।

खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, "एक बात बिल्कुल स्पष्ट थी। मैं पहले भी यह बात साझा करना चाहता था, लेकिन आज इसके लिए सबसे अच्छा दिन है। कप्तान और कोच ने मुझ पर भरोसा जताया। यहां तक कि मैं खुद भी अपने ऊपर शक करने लगा था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरे लिए काफी मुश्किल टूर्नामेंट रहा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा था और एक-एक मैच पर फोकस कर रहा था, लेकिन यह आसान नहीं था। मुझे इस टीम से बहुत प्यार है, क्योंकि जिस तरह से सभी ने मेरा साथ दिया, वह शानदार था। पूरे साल मैं टीम के लिए अच्छा कर रहा था, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था, इसलिए यह मेरे लिए मुश्किल था।"

खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, "एक बात बिल्कुल स्पष्ट थी। मैं पहले भी यह बात साझा करना चाहता था, लेकिन आज इसके लिए सबसे अच्छा दिन है। कप्तान और कोच ने मुझ पर भरोसा जताया। यहां तक कि मैं खुद भी अपने ऊपर शक करने लगा था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरे लिए काफी मुश्किल टूर्नामेंट रहा।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार