T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने महज 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बुमराह ने कहा, "यह जीत मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मैंने अपने घरेलू मैदान पर पहले भी एक फाइनल (वनडे वर्ल्ड कप 2023) खेला था, लेकिन उसे जीत नहीं पाया था। आज वह कमी पूरी हो गई।"

Advertisement

पिच को लेकर बुमराह ने कहा, "मुझे पता था कि विकेट काफी सपाट है, इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा। इस टूर्नामेंट से पहले मैं ऐसी स्थिति में था जहां मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन शायद जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहा था। इस टूर्नामेंट में मैंने बस मैच को अपने करीब आने दिया। यह तरीका मेरे लिए काफी अच्छा काम कर गया। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी ताकत का आकलन करना हमेशा अहम रहा है। वर्ल्ड कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनना इससे बेहतर नहीं हो सकता।"

उन्होंने आगे कहा, "जहां तक मेरी स्लोअर गेंदों की बात है, यह अनुभव का नतीजा है। मैंने यहां पहले भी सपाट विकेटों पर खेला है और दूसरी टीमों को भी देखा है। मैंने सीखा कि बहुत तेज गेंदबाजी करने की कोशिश करना बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान बना देता है। इसलिए मैंने समझदारी से गेंदबाजी की और यह समझने की कोशिश की कि बल्लेबाज क्या करना चाहते हैं।"

पिच को लेकर बुमराह ने कहा, "मुझे पता था कि विकेट काफी सपाट है, इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा। इस टूर्नामेंट से पहले मैं ऐसी स्थिति में था जहां मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन शायद जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहा था। इस टूर्नामेंट में मैंने बस मैच को अपने करीब आने दिया। यह तरीका मेरे लिए काफी अच्छा काम कर गया। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी ताकत का आकलन करना हमेशा अहम रहा है। वर्ल्ड कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनना इससे बेहतर नहीं हो सकता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार