पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शशांक सिंह ने रसोइए के आरोपों से इनकार किया है।

Advertisement

शशांक सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मेरी उससे कोई खास बातचीत नहीं थी। मैंने उससे पहले दिन सिर्फ यही पूछा कि क्या-क्या बना लेते हो, और उसने कहा था कि मैं सबकुछ बना लेता हूं। बाद में उसने कहा कि वह कुछ भी नहीं बना पाता। ऐसे झूठे आदमी के बारे में क्या बोलूं।"

Advertisement

शशांक ने कहा, "हमारे घर में उसके साथ मार-पीट नहीं हुई। वह घर पर हमारे फोटो, वीडियो निकालता था। फोटो-वीडियो के लिए उसे जरूर मां ने डांटा था। जहां सजावट का सामान था, वहां से गणपति की मूर्ति गायब भी हुई है। जब उसे डांटा गया, उस समय मैं ऊपर सो रहा था। मैं जब ऊपर से आया, तो मम्मी उसे निकलने को बोल रही थी। मुझे लगता है कि बाद में कहीं ये चोरी का मामला न निकले।"

उन्होंने कहा, "तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने वाली बात गलत है। हम लोग ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं। हमने उसका मोबाईल लिया और जितने फोटो उसने यहां के लिए थे, उसे डिलीट करवाया। वह जब जा रहा था, उसके हाथ में मोबाईल था। बाहर जाकर उसकी लड़ाई किससे हुई, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।"

शशांक ने कहा, "हमारे घर में उसके साथ मार-पीट नहीं हुई। वह घर पर हमारे फोटो, वीडियो निकालता था। फोटो-वीडियो के लिए उसे जरूर मां ने डांटा था। जहां सजावट का सामान था, वहां से गणपति की मूर्ति गायब भी हुई है। जब उसे डांटा गया, उस समय मैं ऊपर सो रहा था। मैं जब ऊपर से आया, तो मम्मी उसे निकलने को बोल रही थी। मुझे लगता है कि बाद में कहीं ये चोरी का मामला न निकले।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शशांक सिंह ने पूर्व में अपने परिवार में घटी ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए इस मामले में पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने से इनकार किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार