फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक इवेंट, फीफा विश्व कप 2026, की शुरुआत 11 जून से हो रही है। विश्व कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी में हो रहा है। विश्व कप में इस बार सर्वाधिक 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। हिस्सा ले रही 48 टीमों में 4 ऐसी टीमें हैं, जो पहली बार फुटबॉल की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

Advertisement

पहली बार फुटबॉल विश्व कप खेल रही 4 टीमें काबो वर्डे (केप वर्डे), कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान हैं।

Advertisement

केप वर्डे को ग्रुप 'एच' में रखा गया है। इस ग्रुप में 2010 की चैंपियन स्पेन, 1930 और 1950 की विजेता उरुग्वे और सऊदी अरब है।

कुराकाओ विश्व कप में ग्रुप 'ई' का हिस्सा है। इस ग्रुप की बड़ी टीम जर्मनी है, जो 1954, 1974, 1990 और 2014 में चैंपियन रही है। इसके अलावा, इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट भी इस ग्रुप में शामिल हैं।

जॉर्डन को ग्रुप 'जे' में रखा गया है। इस ग्रुप की बड़ी टीम अर्जेंटीना है, जो 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीत चुकी है। ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का संभवत: यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए मेसी के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है।

उज्बेकिस्तान ग्रुप 'के' में है। इस ग्रुप में कोलंबिया, पुर्तगाल और कांगो हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी टीम पुर्तगाल है। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल अपना पहला विश्व कप जीतने की तैयारी कर रही है। 41 साल के रोनाल्डो का संभवत: यह आखिरी विश्व कप है। इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए रोनाल्डो के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है।

Advertisement

जॉर्डन को ग्रुप 'जे' में रखा गया है। इस ग्रुप की बड़ी टीम अर्जेंटीना है, जो 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीत चुकी है। ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का संभवत: यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। इसलिए ग्रुप की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए मेसी के साथ खेलने का ये आखिरी मौका हो सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 श्रेष्ठ टीम और तीसरे स्थान की 8 श्रेष्ठ टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार