Chennai Super Kings: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन ने युवा गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ की है। एसआरएच ने सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।

Advertisement

वरुण ने हिंगे और साकिब की सफलता का श्रेय उनकी उत्सुकता और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "इसका बहुत सारा श्रेय प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को जाता है, क्योंकि वे दोनों सीखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और भारत के लिए खेलने का लक्ष्य रखते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "जब युवा खिलाड़ियों में इस तरह की महत्वाकांक्षा होती है, तो समर्पण और कड़ी मेहनत अपने आप आ जाती है। दोनों ने बहुत मेहनत की, न सिर्फ टूर्नामेंट के दौरान बल्कि आईपीएल से पहले भी। उनके साथ हमारी तैयारी सीजन से लगभग दो महीने पहले शुरू हो गई थी। हमने स्पेशल कैंप लगाए और उनकी गेंदबाजी के अलग-अलग पहलुओं पर करीब से काम किया। सबसे शानदार बात यह थी कि वे सीखने के लिए कितने तैयार थे, और अब उन्हें अपनी सारी मेहनत का नतीजा दिखने लगा है।"

वरुण ने हिंगे और साकिब की सफलता का श्रेय उनकी उत्सुकता और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "इसका बहुत सारा श्रेय प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को जाता है, क्योंकि वे दोनों सीखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और भारत के लिए खेलने का लक्ष्य रखते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को आसानी से 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया है। एसआरएच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार