World Cup Final: भारत ने शुक्रवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। वहीं, श्रीलंकाई टीम में तीन बदलाव देखे गए हैं।

Advertisement

टीम इंडिया ने इस सीरीज में टॉस जीतने की हैट्रिक लगाई है। स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी की जगह रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई है।

Advertisement

भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए शुरुआती दो मैच को अपने नाम करते हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी।

भारत ने 21 दिसंबर को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद अगले मैच को 7 विकेट से जीतकर बढ़त दोगुनी की।

सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम का पैटर्न एक-सा ही रहा है। कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया और भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को कम स्कोर पर रोका। इसके बाद भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों में से किसी एक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को आसान जीत दिलाई, लेकिन इस मुकाबले में वेन्यू बदला है।

श्रीलंकाई टीम चाहेगी कि वेन्यू के साथ उसका नसीब भी बदले। मेहमान टीम को इसके लिए अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में सुधार करना होगा।

Advertisement

सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम का पैटर्न एक-सा ही रहा है। कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया और भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को कम स्कोर पर रोका। इसके बाद भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों में से किसी एक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को आसान जीत दिलाई, लेकिन इस मुकाबले में वेन्यू बदला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर और श्री चरणी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार