South Africa: भारत ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम 2 बदलावों के साथ उतरी है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए हैं।

Advertisement

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अक्षर पटेल की तबीयत ठीक नहीं है, जबकि जसप्रीत बुमराह निजी कारणों की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इनके स्थान पर हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में चुना गया है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम में कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्जे और ट्रिस्टन स्टब्स की वापसी हुई है।

Advertisement

भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 101 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद न्यू चंडीगढ़ में आयोजित दूसरे टी20 मैच को साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीता। दोनों टीमें पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों देश इस मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करना चाहेंगे।

हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने से महज एक विकेट दूर हैं। अगर पंड्या ऐसा कर लेते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में 'छक्कों के शतक' के साथ 'विकेटों का शतक' भी पूरा कर लेंगे।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी देवाल्ड ब्रेविस इस साल टी20 फॉर्मेट में छक्कों का शतक पूरा करने से महज 4 कदम दूर हैं। वह टी20 फॉर्मेट के दौरान एक कैलेंडर ईयर में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बन जाएंगे। उनसे पहले साल 2024 में हेनरिक क्लासेन ने यह कारनामा किया था।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, 13 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए। इस दौरान 1 मैच बेनतीजा भी रहा। धर्मशाला में खेले गए पिछले 5 आईपीएल मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

Advertisement

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी देवाल्ड ब्रेविस इस साल टी20 फॉर्मेट में छक्कों का शतक पूरा करने से महज 4 कदम दूर हैं। वह टी20 फॉर्मेट के दौरान एक कैलेंडर ईयर में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बन जाएंगे। उनसे पहले साल 2024 में हेनरिक क्लासेन ने यह कारनामा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, देवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्जे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार