ऑस्ट्रेलिया ने न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 329 रन पर समेट दी। मुकाबले के पहले दिन मेजबान खेमे से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत दमदार रही। एडेन मार्करम ने मार्केस एकरमैन के साथ पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। एकरमैन 94 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 95 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद मार्करम ने डेविड बेडिंगहम (50) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मार्करम ने 78 रन बनाए। 141 गेंदों की इस पारी में उनके बल्ले से 1 छक्का और 10 चौके निकले। इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि 232 रन तक 6 विकेट गिर गए थे।
यहां से रयान रिकेल्टन ने मार्को जानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 95 रन जोड़कर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। जानसेन 7 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 5 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 16.3 ओवरों में 72 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन लियोन ने 2 विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड और कूपर कोनोली को 1-1 सफलता हाथ लगी।
टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, मैथ्यू ब्रीत्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्जी और कागिसो रबाडा के साथ इस मैच में उतरी है।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड के साथ यह मैच खेल रही है।
टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, मैथ्यू ब्रीत्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्जी और कागिसो रबाडा के साथ इस मैच में उतरी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS