वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वार्रिकान ने क्वींस पार्क ओवल में जारी दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट लेने को बेहद खास बताया है। उन्होंने कहा कि चोटिल कप्तान रोस्टन चेज की गैरमौजूदगी में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने से यह प्रदर्शन और भी संतोषजनक हो गया।

Advertisement

तर्जनी उंगली में चोट के कारण चेज पहली पारी में सिर्फ 7 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। ऐसे में वार्रिकान ने स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा संभाला और 46 ओवर का स्पेल डाला। उन्होंने 112 रन देकर 6 विकेट निकाले और पाकिस्तान को बड़ी बढ़त लेने से रोका। वार्रिकान ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि यह शायद ऐसा प्रदर्शन है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा, क्योंकि टीम मुश्किल स्थिति में थी और कप्तान अपनी उंगली की चोट से जूझ रहे थे। मुझे टीम की मदद के लिए कड़ी मेहनत करने और वे सभी अतिरिक्त ओवर फेंकने की जिम्मेदारी लेनी पड़ी। इतने सारे ओवर फेंकने के बाद मिली सफलता और मेहनत का फल मिलने के लिहाज से यह बहुत खास महसूस हुआ।"

यह टेस्ट क्रिकेट में वार्रिकान का तीसरा और घरेलू मैदान पर पहला 'फाइव-विकेट हॉल' (एक पारी में पांच विकेट) रहा। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से घरेलू मैदान पर पांच विकेट लेना चाहता था। यह ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा, क्योंकि जब मैं पुराने क्लिप्स के साथ हाइलाइट्स देखता हूं, तो वे हमेशा घरेलू सीरीज के होते हैं। मैं हमेशा ड्रेसिंग रूम में बैठकर खुद को 5 विकेट लेते हुए पुराने क्लिप में देखना चाहता था, और इस मैच में ऐसा हुआ, इसलिए मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।"

तर्जनी उंगली में चोट के कारण चेज पहली पारी में सिर्फ 7 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। ऐसे में वार्रिकान ने स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा संभाला और 46 ओवर का स्पेल डाला। उन्होंने 112 रन देकर 6 विकेट निकाले और पाकिस्तान को बड़ी बढ़त लेने से रोका। वार्रिकान ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि यह शायद ऐसा प्रदर्शन है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा, क्योंकि टीम मुश्किल स्थिति में थी और कप्तान अपनी उंगली की चोट से जूझ रहे थे। मुझे टीम की मदद के लिए कड़ी मेहनत करने और वे सभी अतिरिक्त ओवर फेंकने की जिम्मेदारी लेनी पड़ी। इतने सारे ओवर फेंकने के बाद मिली सफलता और मेहनत का फल मिलने के लिहाज से यह बहुत खास महसूस हुआ।"

Also Read: LIVE Cricket Score

चौथे दिन के खेल को देखते हुए, वार्रिकान ने बाकी बल्लेबाजों से बचाव करने लायक लक्ष्य तय करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "एक टीम के तौर पर, अच्छी स्थिति में रहने और मैच में बने रहने के लिए हमें 150-175 रन के आसपास पहुंचना होगा। इसी वजह से हमारे पास यह प्लान होना चाहिए कि हम वहां तक ​​कैसे पहुंचेंगे, और कल जब हम बैटिंग करने उतरेंगे तो उस प्लान पर अमल करना होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार