भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलेगी। भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से पहले नई भारतीय टीम में युवा जोश और अनुभव का सही तालमेल है। पूर्व कोच को भरोसा है कि भारतीय टीम मुश्किल हालात में भी अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखती है।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे से पहले शास्त्री ने टी20 फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली युवा टीम का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी छाप छोड़ेंगे।

Advertisement

शास्त्री ने 'सोनी स्पोर्ट्स' नेटवर्क पर कहा, "इस नई टीम इंडिया में युवा जोश और अनुभव का बेहतरीन मेल है। श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट के एक मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्हें नई भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिलते देखना मेरे लिए उत्साहजनक है। मुझे अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा और टीम के बाकी सभी सदस्यों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।"

वहीं, दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि यह दौरा भारत की अगली पीढ़ी के लिए स्थापित खिलाड़ियों के साथ खुद को साबित करने का एक शानदार मौका है। गावस्कर ने कहा, "साल 2026 के इंग्लैंड दौरे के लिए यह भारतीय टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक दिलचस्प मिश्रण है। मैं खासतौर पर यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वे इंग्लैंड की धरती पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और तिलक वर्मा की उप-कप्तानी टीम के लिए एक मजबूत आधार बनाती है। असली रोमांच अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा टैलेंट से आता है। ये दोनों किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ मैच का रुख बदल सकते हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई और उभरते हुए हर्षित राणा की गेंदबाजी लाइनअप मजबूत दिख रही है।"

शास्त्री ने 'सोनी स्पोर्ट्स' नेटवर्क पर कहा, "इस नई टीम इंडिया में युवा जोश और अनुभव का बेहतरीन मेल है। श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट के एक मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्हें नई भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिलते देखना मेरे लिए उत्साहजनक है। मुझे अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा और टीम के बाकी सभी सदस्यों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इससे पहले कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे थे। बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिसमें अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बरार शामिल हैं। विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को चुना गया है, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर संभालेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार