: तमिलनाडु के सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के तीन छात्रों ने ऐसी खास स्पोर्ट्स टी-शर्ट तैयार की है, जो तेज रफ्तार वाली गेंद लगने से खिलाड़ियों को होने वाली इंजरी को कम करने में मदद करती है। इस शानदार इनोवेशन के चलते उन्होंने सरकार समर्थित 'संरचना डिजाइन इनोवेशन हैकाथॉन' जीता।

Advertisement

कॉलेज की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, बी.टेक फैशन टेक्नोलॉजी के छात्र नंदीश्वर एम., जी. सरन और सुष्मिता के.एस. ने यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता कपड़ा मंत्रालय ने 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली में आयोजित भारतटेक्स 2026 के दौरान कराई थी। देशभर से आई 700 से अधिक प्रविष्टियों में उनकी टीम विजेता रही। इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

छात्रों ने जो स्पोर्ट्स टी-शर्ट बनाई है, उसमें अंदर की तरफ एक खास सुरक्षा परत लगाई गई है। यह परत शियर-थिकनिंग फ्लूइड (एसटीएफ) नाम के आधुनिक पदार्थ से तैयार की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि सामान्य स्थिति में यह नरम और लचीला रहता है, लेकिन जैसे ही इस पर तेज झटका या दबाव पड़ता है, यह तुरंत सख्त हो जाता है।

इस तकनीक की मदद से तेज रफ्तार वाली गेंद की टक्कर से पैदा होने वाली ताकत को काफी हद तक सोख लिया जाता है और उसे फैला दिया जाता है। इससे शरीर पर लगने वाला असर कम होता है और चोट का खतरा घट जाता है। इस टी-शर्ट का इस्तेमाल क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और गोल्फ जैसे खेलों में किया जा सकता है।

छात्रों ने जो स्पोर्ट्स टी-शर्ट बनाई है, उसमें अंदर की तरफ एक खास सुरक्षा परत लगाई गई है। यह परत शियर-थिकनिंग फ्लूइड (एसटीएफ) नाम के आधुनिक पदार्थ से तैयार की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि सामान्य स्थिति में यह नरम और लचीला रहता है, लेकिन जैसे ही इस पर तेज झटका या दबाव पड़ता है, यह तुरंत सख्त हो जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल एस.आर.आर. सेंथिलकुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान में नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा पर दिए जा रहे जोर का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्रों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के ज्ञान का उपयोग समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया जाता है। भारतटेक्स 2026 में मिली यह सफलता टेक्निकल टेक्सटाइल्स और फंक्शनल कपड़ों के क्षेत्र में विभाग की मजबूत क्षमता को भी दिखाती है। कपड़ा मंत्रालय ने नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन (एनटीटीएम) के सहयोग से इस हैकाथॉन का आयोजन किया था। इसका उद्देश्य टेक्निकल टेक्सटाइल्स, फंक्शनल कपड़ों और नए उत्पादों के विकास के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार