आईपीएल 2022 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली के एक तेज गेंदबाज पर दांव खेला। 20 लाख के बेस प्राइस में मयंक यादव लखनऊ के खेमे में शामिल हुए। साल 2022 और 2023 में मयंक को अपनी रफ्तार दिखाने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, एलएसजी में मयंक को एक ऐसे तेज गेंदबाज के तौर पर तैयार किया जा रहा था, जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बनने वाले थे।

Advertisement

मयंक को आईपीएल 2024 में पहली बार मौका मिला और उनकी रफ्तार ने हर टीम और बड़े से बड़े बल्लेबाज को चौंका दिया। 2 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मयंक ने एक गेंद डाली, जिसकी रफ्तार 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह इस सीजन की सबसे तेज गेंद भी रही। आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने कुल 4 मुकाबले खेले और 7 विकेट निकाले। इन 4 मुकाबलों में ही मयंक इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। मयंक के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज इस सीजन बेबस दिखाई दिए थे, लेकिन इंजरी ने सारा काम खराब कर दिया। मयंक चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए।

Advertisement

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली के एक तेज गेंदबाज पर दांव खेला। 20 लाख के बेस प्राइस में मयंक यादव लखनऊ के खेमे में शामिल हुए। साल 2022 और 2023 में मयंक को अपनी रफ्तार दिखाने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, एलएसजी में मयंक को एक ऐसे तेज गेंदबाज के तौर पर तैयार किया जा रहा था, जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बनने वाले थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

दो सीजन इंजरी से जूझने के बाद आईपीएल 2026 में मयंक यादव अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर मयंक का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मयंक की गेंदबाजी में वही रफ्तार और दमखम नजर आ रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में मयंक के पास एक बार फिर जोरदार वापसी करने का सुनहरा मौका होगा। लंबे समय से मयंक पर भरोसा जता रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन अपने इस युवा तेज गेंदबाज से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी। हालांकि, मयंक के लिए यह जरूरी होगा कि वह खुद को इस सीजन इंजरी से बचाकर रखें।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार