महिला एशिया कप 2026 के लिए यूएई की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। 28 अगस्त से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर ईशा ओझा को सौंपी गई है।

Advertisement

मेजबान टीम को ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के साथ रखा गया है। यूएई अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ करेगी, इसके बाद 4 सितंबर को इंडोनेशिया और 8 सितंबर को टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी।

टूर्नामेंट के सभी मैच फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे और स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे। दो सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को खेले जाने हैं, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। यह पहली बार है जब यूएई इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यूएई और थाईलैंड दोनों ने जून में मलेशिया में आयोजित 2026 एसीसी प्रीमियर महिला कप के जरिए मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज तीर्थ सतीश के साथ-साथ समैरा धरनिधरका, वैष्णवी महेश और इंदुजा नंदकुमार जैसी नियमित खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभा वेंकटरमन टीम की मुख्य कोच होंगी। उन्हें सहायक कोच शहजादा सलीम का सहयोग मिलेगा, जबकि शायला आलम और मेरिन साजी को क्रमशः स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया गया है।

वहीं, नारुमोल चाईवाई टूर्नामेंट में 15 सदस्यीय थाईलैंड टीम की कप्तानी करेंगी। थाईलैंड को ग्रुप ए में एशियाई दिग्गज और सात बार की विजेता भारत, पाकिस्तान और क्षेत्रीय क्वालीफायर हांगकांग व चीन के साथ रखा गया है। थाईलैंड टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज नन्नापत खोनचारोएनकाई, टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज नथाकन चंथम, चनिदा सुथिरुआंग, थिपाचा पुट्टावोंग और सुलीपोर्न लाओमी जैसी अहम खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज तीर्थ सतीश के साथ-साथ समैरा धरनिधरका, वैष्णवी महेश और इंदुजा नंदकुमार जैसी नियमित खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभा वेंकटरमन टीम की मुख्य कोच होंगी। उन्हें सहायक कोच शहजादा सलीम का सहयोग मिलेगा, जबकि शायला आलम और मेरिन साजी को क्रमशः स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

थाईलैंड टीम :- नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत खोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), नाथकन चानथम, चानिडा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओनिचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनिदा चतुरोंगराटाना, चायनिसा फेंगपेंग, नन्नाफाट चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावन, और नाओमी हैमिल्टन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार