ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पांचवें मुकाबले में आयरलैंड के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

ग्रुप सी के इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 235 रन बनाए।

Advertisement

विकेटकीपर-बल्लेबाज फ्रेडी ओगिल्वी ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 28.3 ओवरों में 116/3 के स्कोर पर पहुंचाया।

फ्रेडी 83 गेंदों 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एडम लेकी (22) के साथ 37 रन, मार्को बेट्स (14) के साथ 39 रन, जबकि ब्रूस व्हेली (8) के साथ 29 रन की साझेदारियां करते हुए आयरलैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। रॉबर्ट 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विपक्षी खेमे से चार्ल्स लचमुंड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। बेन गॉर्डन, हेडन शिलर, जॉन जेम्स और विल मलाजुक ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 39.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज विल मलाजुक 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस समय तक टीम 2.4 ओवरों में 30 रन ही बना सकी थी। यहां से नितेश सैमुअल ने स्टीवन होगान के साथ 186 रनों की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर ला दिया।

Advertisement

विपक्षी खेमे से चार्ल्स लचमुंड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। बेन गॉर्डन, हेडन शिलर, जॉन जेम्स और विल मलाजुक ने 1-1 विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ ग्रुप-सी में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टीम 20 जनवरी को जापान से मुकाबला खेलेगी। वहीं, आयरलैंड 19 जनवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार