नोएडा किंग्स ने यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन के लिए उत्तर प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज माधव कौशिक को अपना कप्तान नियुक्त किया है। टीम आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

2024 में मेरठ मावेरिक्स से नोएडा किंग्स में शामिल हुए माधव के पास काफी अनुभव मौजूद है। वह इस लीग में पहले भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 2024 में मेरठ मावेरिक्स को खिताब जिताया था और 2025 में उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

माधव 2023 में यूपी टी20 लीग के पहले सीजन से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। शुरुआती दो सीजन में उन्होंने कुल 716 रन बनाए। 2023 में उनके बल्ले से 350 रन निकले, जबकि 2024 में उन्होंने 366 रन बनाए। 2024 के सीजन में वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने 12 मैचों में 61 की औसत और 146.99 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

2025 के सीजन में माधव ने 13 मैचों में 31.78 की औसत और 139.51 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। टूर्नामेंट में माधव का सर्वाधिक स्कोर 95 रन रहा है। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 306 का रहा था। प्रतियोगिता के शुरुआती तीन सीजन में माधव ने कुल 1,002 रन बनाए हैं, जिससे वे लीग के सबसे अनुभवी और बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं।

माधव 2023 में यूपी टी20 लीग के पहले सीजन से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। शुरुआती दो सीजन में उन्होंने कुल 716 रन बनाए। 2023 में उनके बल्ले से 350 रन निकले, जबकि 2024 में उन्होंने 366 रन बनाए। 2024 के सीजन में वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने 12 मैचों में 61 की औसत और 146.99 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 8 पारियों में 50.14 की औसत से 351 रन बनाए, जिसमें उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ 185 रन का स्कोर भी शामिल था। वे उत्तर प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सीजन का समापन करने में सफल रहे। माधव को 2019 में बांग्लादेश अंडर-23 के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत अंडर-23 टीम में चुना गया था। उस टीम में प्रियम गर्ग, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह और कार्तिक त्यागी जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार