T20 World Cup: पाकिस्तान के ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे वह हैरान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह बड़े स्टेज पर पाकिस्तान की ओर से खेलने के मौके का आनंद ले रहे हैं।

Advertisement

अपने अनोखे स्लिंगिंग बॉलिंग एक्शन से तारिक ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चार मुकाबलों में 10 विकेट लिए हैं। उम्मीद है कि वह आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भी परेशान करेंगे।

Advertisement

तारिक ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "उम्मीद नहीं थी कि मुझे सभी दिग्गजों और आप लोगों (कमेंटेटर्स) से इतनी हाइप और तारीफ मिलेगी। मैं सच में हर पल और अपने प्रदर्शन का आनंद ले रहा हूं। मैं कुछ और ऊर्जा और जोश लाने के लिए उत्सुक हूं।"

तारिक ने डोमेस्टिक क्रिकेट में टेनिस बॉल से खेलते हुए अपने एक्शन को निखारा। तारिक का मानना है कि उनकी यूनिक बॉलिंग तकनीक शुरू से ही उनके गेम का हिस्सा रही है, जो उनके बहुत काम आई।

उन्होंने कहा, "जब मैं टेनिस बॉल से बॉलिंग करता था, तभी से यह एक्शन डेवलप हुआ था। अगर आप स्लो मोशन में मेरा एक्शन देखेंगे, तो आप पाएंगे कि टाइमिंग अभी भी है, लेकिन मैं धीरे-धीरे मूव कर रहा हूं। मैं बस अपने बॉलिंग एक्शन के फ्रैक्शन को तोड़ने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए यह ऐसे ही काम कर रहा है।”

तारिक ने बताया कि पाकिस्तान के स्पिनर्स के पास सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने का एक प्लान था। गेंदबाजी आगामी मुकाबलों में विकेट से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा, "जब मैं टेनिस बॉल से बॉलिंग करता था, तभी से यह एक्शन डेवलप हुआ था। अगर आप स्लो मोशन में मेरा एक्शन देखेंगे, तो आप पाएंगे कि टाइमिंग अभी भी है, लेकिन मैं धीरे-धीरे मूव कर रहा हूं। मैं बस अपने बॉलिंग एक्शन के फ्रैक्शन को तोड़ने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए यह ऐसे ही काम कर रहा है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑफ-स्पिनर ने अपने ट्रेडमार्क हेडबैंड के बारे में कहा कि यह उनकी पहचान का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा, "बिल्कुल- कभी-कभी बाल मेरी आंखों के सामने आ जाते हैं और मेरा ध्यान भटकाते हैं, इसलिए मैं हेडबैंड पहनता हूं। चूंकि इसे बहुत पसंद किया गया है, इसलिए मैं अब इसे पहनना चाहता हूं, छोटे बालों के साथ भी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार