15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं मिल सका था। हालांकि, भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि वैभव चुनौतियों का सामना करना पसंद करते हैं। वह एक लेवल पार करने के बाद हमेशा अगली ऐसी चीज की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें क्रिकेट की दुनिया में चुनौती दे सके।

Advertisement

शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए सीरीज के पहले मैच में खराब शुरुआत के बावजूद आयरलैंड ने 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में सिर्फ 148 रन पर सिमट गई।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप हासिल की थी। उन्होंने सीजन के 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए थे। इससे पहले वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की खिताबी जीत में 175 रन की पारी खेल चुके थे। हाल ही में वैभव ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत-ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका-ए के खिलाफ 94 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।

फिलहाल वैभव भारतीय टीम के साथ अपने पहले असाइनमेंट पर हैं। फैंस को उम्मीद है कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू का मौका मिलेगा। आयरलैंड के बाद वैभव इंग्लैंड जाएंगे, जहां वह पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप हासिल की थी। उन्होंने सीजन के 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए थे। इससे पहले वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की खिताबी जीत में 175 रन की पारी खेल चुके थे। हाल ही में वैभव ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत-ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका-ए के खिलाफ 94 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

कार्तिक ने कहा, "उनके सामने जो भी चुनौती आई, उसे शानदार ढंग से पार किया है। वह असाधारण हैं। उनका बैट स्विंग बहुत बढ़िया है। वैभव कुछ-कुछ जसप्रीत बुमराह जैसे हैं; आप उनके स्वाभाविक गेंदबाजी एक्शन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। उनका बैकलिफ्ट भी बहुत अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि आगे जो भी उन्हें कोचिंग देंगे, वह उनके बैट स्विंग को नहीं बदलेंगे।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार