आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 वर्षीय बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अभी वैभव को लंबा रास्ता तय करना है।

Advertisement

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत में कहा, "वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है। हालांकि, वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है। इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं।"

Advertisement

कपिल देव ने माना कि भारतीय टीम के सिलेक्शन में अब आईपीएल काफी अहम रोल अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की मदद से सिलेक्टर्स यह देख पाते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह का क्रिकेट खेल रहा है। पूर्व कप्तान ने कहा कि सिलेक्टर्स के पास अब बहुत सारे विकल्प हैं और वह यह फैसला ले सकते हैं कि कौन टीम में फिट बैठ रहा है।

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत में कहा, "वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है। हालांकि, वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है। इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम को इसी साल अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार को सिलेक्टर्स ने टी20 सेटअप से बाहर कर दिया है। कप्तानी के साथ-साथ सूर्यकुमार को टी20 टीम में जगह भी नहीं दी गई है। सूर्यकुमार लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसका खामियाजा ही उन्हें भुगतना पड़ा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार