भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना ​​है कि क्रिकेट को हर फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है। द्रविड़ ने कहा कि सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट के लिए काफी समय और एक्सपोजर की जरूरत है। वैभव सूर्यवंशी इस बार दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं।

Advertisement

द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के अनावरण के लिए डबलिन में एक इवेंट में क्रिकइन्फो से कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए कुछ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उन्हें भारतीय घरेलू सिस्टम में वापस जाकर रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और अपने रेड-बॉल करियर को आगे बढ़ाने का भी समय मिल रहा है। इस युवा बल्लेबाज को व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "हम सभी टेस्ट क्रिकेट को जिंदा देखना चाहते हैं और आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। हमें वैभव जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है ताकि वे सभी फॉर्मेट खेल सकें।”

द्रविड़ ने कहा, "अच्छी बात यह है कि उसे कुछ समय लगेगा, उसे कुछ अनुभव की जरूरत होगी। उसे बहुत सारा रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। उसने शायद उतना रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है जितना व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेला है।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "वह सिर्फ 15 साल का है। मुझे लगता है कि आपको उसे कुछ समय देना होगा और उसके साथ सब्र रखना होगा। जाहिर है, वह शुरू से ही बहुत सफल रहा है, लेकिन वह अपने उतार-चढ़ाव से गुजरेगा, और मुझे लगता है कि लोगों को उसके साथ सब्र रखना होगा।"

द्रविड़ ने कहा, "अच्छी बात यह है कि उसे कुछ समय लगेगा, उसे कुछ अनुभव की जरूरत होगी। उसे बहुत सारा रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। उसने शायद उतना रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है जितना व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेला है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उनका औसत 17.25 है। दलीप ट्रॉफी में सूर्यवंशी को कम से कम दो लगातार प्रथम श्रेणी मैच खेलने को मिल सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार