भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराने के टीम मैनेजमेंट के फैसले की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने सैमसन को ड्रॉप करने की जगह प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर खिलाने की बात भी कही।

Advertisement

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, "वैभव को इंडिया के रंग में देखकर बहुत अच्छा लगा। लेकिन सैमसन का क्या? ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हो। नहीं, मुझे लगता है कि वह चोटिल है। या यह सबसे अजीब चयन है। सैमसन आसानी से 3 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे।"

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारतीय पुरुष टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन के 16 वर्ष 205 दिन में 1989 में किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए।

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, "वैभव को इंडिया के रंग में देखकर बहुत अच्छा लगा। लेकिन सैमसन का क्या? ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हो। नहीं, मुझे लगता है कि वह चोटिल है। या यह सबसे अजीब चयन है। सैमसन आसानी से 3 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरे मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज जीतने के लिए भारत को अब अगले तीनों मैच जीतने होंगे और ड्रॉ के लिए कम-से-कम दो मैच जीतने होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार