भारत के पूर्व बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति का मानना है कि महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मंधाना की फॉर्म तय करेगी कि भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटेगी या नहीं।

Advertisement

मंधाना भारतीय टीम की सबसे अनुभवी और काबिल बल्लेबाज हैं। यही वजह है कि इस टूर्नामेंट में हर किसी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर होगी। वेदा ने कहा कि सबसे बड़े स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन करने की मंधाना की काबिलियत उन्हें टीम के खिताब जीतने के सपने के लिए जरूरी बनाती है।

Advertisement

वेदा ने 'जियोस्टार' को बताया, “जब स्मृति स्कोर करती हैं, तो भारतीय टीम जीत दर्ज करती है। इसी वजह से वह जानती हैं कि उनके लिए उन बड़े मुकाबलों में स्कोर करना बहुत जरूरी है। हमने उन्हें वर्ल्ड कप में अच्छा करते देखा है। उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह उन बल्लेबाजों में से एक हैं जो दुनिया भर में रन बनाती हैं।"

टूर्नामेंट के दौरान भारत का सामना महिला क्रिकेट की कुछ सबसे मजबूत टीमों से होने वाला है, ऐसे में वेदा ने मंधाना की अहमियत पर जोर दिया कि वे टॉप टीमों के खिलाफ मैच जिताने वाली पारियां खेलें। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मंधाना सभी मुकाबलों में अच्छा करेगी। हालांकि, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, और उम्मीद है कि सेमीफाइनल और फाइनल में उनका प्रदर्शन दमदार रहेगा। अगर वह बड़े मुकाबलों में रन बनाती हैं, तो कप पक्का घर आ जाएगा।"

वेदा ने 'जियोस्टार' को बताया, “जब स्मृति स्कोर करती हैं, तो भारतीय टीम जीत दर्ज करती है। इसी वजह से वह जानती हैं कि उनके लिए उन बड़े मुकाबलों में स्कोर करना बहुत जरूरी है। हमने उन्हें वर्ल्ड कप में अच्छा करते देखा है। उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह उन बल्लेबाजों में से एक हैं जो दुनिया भर में रन बनाती हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने भी अनुभव को चुना है, और उन प्लेयर्स को वापस बुलाया है जो नेशनल सेटअप से लंबे समय से दूर हैं। वेदा का मानना ​​है कि अधिक दबाव वाले टूर्नामेंट के माहौल में ये फैसले अहम साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से संतुलित स्क्वॉड है। कुछ खिलाड़ियों ने वापसी की है। वे बहुत लंबे समय से बाहर थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके अनुभव पर भरोसा किया है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार