भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 14 से 19 जुलाई तक 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को इस सीरीज के भारतीय टीम का चयन करना है। इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के खेलने की संभावना है, लेकिन उन्हें टीम चयन से पहले फिटनेस टेस्ट देना होगा। कोहली की फिटनेस जांच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी।

Advertisement

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत दिलायी थी। इसी मैच के दौरान विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इंजरी के कारण विराट को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा।

Advertisement

विराट फिलहाल लंदन में रिहैब कर रहे हैं। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, कोहली बहुत जल्द अपनी फिटनेस जांच के लिए बीसीसीआई सीओई में रिपोर्ट करेंगे। फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद विराट को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है।

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत दिलायी थी। इसी मैच के दौरान विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इंजरी के कारण विराट को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

चयनकर्ता चाहते हैं कि वनडे सीरीज के पहले हार्दिक पूरी तरह फिट हो जाएं। हार्दिक का फिट होना भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगा। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में संतुलन पैदा करते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार