विराट का शतक, रोहित-राहुल का अर्धशतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य

Updated: Sun, Nov 30 2025 17:51 IST
Image Source: IANS

भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा-केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 350 रन का लक्ष्य दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे। जायसवाल अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 16 गेंद पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर वह विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा।

इसके बाद क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रंग जमाया। दोनों ने वैसी ही बल्लेबाजी की, जैसी रांची के फैंस उम्मीद कर रहे थे। रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में चौके, छक्के, पुल, कट, स्टेट ड्राइव, और फ्लिक जैसे दर्शनीय शॉट दिखे। रोहित और विराट ने अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

टीम का स्कोर जब 161 था, तो रोहित दूसरे विकेट के रूप में 51 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

रोहित के आउट होने के बाद भारत को ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीसरा और चौथा झटका भी जल्दी-जल्दी लगा, लेकिन विराट जमे रहे।

विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान विराट ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। विराट ने 102 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

विराट 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का यह छठा शतक था।

विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान विराट ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। विराट ने 102 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्जो जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश, ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

Article Source: IANS
TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें