Ashes series 2023: ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वार्नर का शीर्ष क्रम में अपना स्थान बनाए रखने के लिए समर्थन किया है और जोर देकर कहा है कि वह भारत के खिलाफ आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और पहले दो एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में नामित किए जाने के बावजूद, वार्नर का मैचों में शामिल होना अनिश्चित लग रहा था क्योंकि चयन प्रमुख जॉर्ज बेली ने सलामी बल्लेबाज के खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया था।

Advertisement

वार्नर ने पिछले साल मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान एमसीजी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने दोहरे शतक से पहले अपनी अंतिम 15 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक बार अर्धशतक पूरा किया था।

उन्होंने इस साल फरवरी में कोहनी में फ्रैक्च र से उबरने के लिए स्वदेश भेजे जाने से पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत में 1, 10 और 15 का स्कोर दर्ज किया था।

लेकिन मैकडोनाल्ड ने अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और उनका मानना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल और एशेज श्रृंखला सहित व्यस्त छह-टेस्ट शेड्यूल में वह महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

मैकडोनाल्ड ने बुधवार को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से एसईएन को बताया, "डेव के पास जो बचा है, उससे हम आशान्वित हैं, हमने उन्हें टीम में चुना है और हमें लगता है कि वह एशेज और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में वास्तव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इसलिए वह विमान पर है। हमें लगता है कि उसके पास कुछ अच्छे मैच बाकी हैं।"

यह पूछे जाने पर कि चयनकर्ताओं ने वार्नर को एशेज के लिए उनकी जगह के बारे में क्या बताया था, मुख्य कोच ने कहा, "वह उस टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर वह नहीं होते तो हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद एक नयी टीम चुनते।"

"ऐसा नहीं है .. वह स्पष्ट रूप से हमारी योजनाओं में है, और वह जाने के लिए तैयार है। हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। वह जानते हैं कि वह हमारे साथ कहां बैठते हैं।"

Advertisement

इस साल दिल्ली कैपिटल्स के साथ 14 आईपीएल मैचों में 516 रन बनाते समय वार्नर उचित फॉर्म में दिखे।

मैकडोनाल्ड ने कहा कि वह 2023 आईपीएल में वार्नर के फॉर्म से उत्साहित थे और उन्होंने इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की 2015 एशेज श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 36 वर्षीय वार्नर के पांच अर्धशतक और 416 रन के सफल प्रदर्शन की ओर इशारा किया।

मैकडोनाल्ड ने कहा, "आप 2015 में इंग्लैंड में कुछ सकारात्मक अनुभवों को आकर्षित कर सकते हैं, उनका 40 के मध्य का औसत था। उन्हें वहां सफलता मिली है। ऐसा नहीं है कि उन्हें उन परिस्थितियों में सफलता नहीं मिली है।"

Advertisement

द ओवल में भारत के खिलाफ वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से शुरू होगा, जबकि 16 जून से बमिर्ंघम में पहला एशेज टेस्ट होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार