Washington Sundar: भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसी बीच शानदार फॉर्म से चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साईं सुदर्शन ने खुलासा किया है कि तमिलनाडु टीम के साथी खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं।

Advertisement

ऐसा पहली बार है, जब वॉशिंगटन सुंदर और साईं सुदर्शन इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। सुदर्शन ने 'बीसीसीआईडॉटटीवी' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "जब मैं युवा था, तब से ही वाशिंगटन मेरे प्रेरणास्रोत रहे हैं। मैंने उनके खिलाफ कुछ मैच खेले हैं, इसलिए यह हमेशा खास होता है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने उनसे बहुत प्रेरणा ली है। जिस तरह से वह आगे बढ़े और देश के लिए खेले, वह वाकई बहुत शानदार था।"

Advertisement

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में कुछ साल अच्छा खेलने के बाद वाशिंगटन सुंदर को भारत की सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला था।

साईं सुदर्शन ने आगे बताया, "जब मैं छोटा था, तब से उन्हें जानता हूं। उनके साथ खेलता हूं। यह एक तरह की प्रेरणा है। इससे मुझे लगा कि मैं भी उसी तरह से खेलना चाहता हूं। वह बचपन से ही मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं।"

आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन भारत के लिए तीन वनडे और एक टी20 मैच खेल चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह प्रभावशाली नजर आए हैं। सुदर्शन ने काउंटी टीम सरे के लिए दो सत्रों में 281 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने टीम को चैंपियनशिप जिताने में अहम रोल निभाया।

दूसरी ओर, वाशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी के बाद से टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं।

Advertisement

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक चलेगी। यह मैच हेडिंग्ले, एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल में खेले जाने हैं।

दूसरी ओर, वाशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी के बाद से टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार