पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को सौभाग्य मानते हैं। गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी कोच का मानना है कि इस पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद उनका देश के प्रति दायित्व और अधिक बढ़ गया है।

Advertisement

ओडिशा के पुरी शहर में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे संजय भारद्वाज ने 'आईएएनएस' से कहा, "महाप्रभु जी के दर्शन करने के बाद, मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ऐसे दर्शन हर किसी को नहीं मिलते। ऐसा लगता है जैसे हमें बुलाया गया हो और कहा गया हो—आओ, तुम्हें दर्शन कराए जाएंगे।"

संजय भारद्वाज को साल 2019 में खेल कोचिंग (लाइफ टाइम श्रेणी) के लिए गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था। एलबी शास्त्री क्रिकेट एकेडमी का संचालन करने वाले संजय भारद्वाज ने कहा, "मेरी एकेडमी से कम से कम 150 खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी खेली है, लगभग 40 से 45 खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया है, और करीब 12 से 15 लड़के-लड़कियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जब मुझे द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला, तो मैंने गौतम गंभीर, अमित मिश्रा, योगेंद्र सरवन, रुमेली धर, रीमा मल्होत्रा, उन्मुक्त चंद, नीतीश राणा, आर्यन जुयाल जैसे खिलाड़ियों का जिक्र किया था।"

ओडिशा के पुरी शहर में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे संजय भारद्वाज ने 'आईएएनएस' से कहा, "महाप्रभु जी के दर्शन करने के बाद, मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ऐसे दर्शन हर किसी को नहीं मिलते। ऐसा लगता है जैसे हमें बुलाया गया हो और कहा गया हो—आओ, तुम्हें दर्शन कराए जाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी हो रही है। इसे संजय भारद्वाज सौभाग्य मानते हैं, जिसमें भारत के लिए पदक जीतने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि अब क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कर लिया गया है। इससे हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। अगर मुझे गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड मिला है, तो ये मेरा दायित्व बनता है कि देश के लिए और काम करूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार