Navi Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के लिए बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement

हरमनप्रीत ने दूसरे वनडे में मिली हार के बाद कहा कि हमने टॉस जीतने के बाद सोचा था कि स्कोरबोर्ड पर 300 से ज्यादा रन लगाने में सफल रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हां, इस मुकाबले में हमने अच्छी बैटिंग नहीं की। हमने एक टीम के तौर पर यह तय किया था कि पहले बैटिंग करके हम बोर्ड पर 300 से ज्यादा रन लगाएंगे, क्योंकि इस मैदान की पिच पिछले मुकाबले से बेहतर थी। हमने फिर से वही गलतियां दोहराईं और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। मुझे लगता है कि यही कारण रहा कि हम अच्छा टोटल नहीं खड़ा कर सके।"

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम को मैच जीतने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। हरमनप्रीत के अनुसार, पिछले दो मैचों में टीम की बल्लेबाजों ने खराब बैटिंग की, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले मुकाबले में टीम की बल्लेबाज ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलेंगी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए। टीम की ओर से प्रतिका रावल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाते हुए 70 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। स्मृति मंधाना ने 31 रन बनाए, तो काश्वी गौतम 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम को मैच जीतने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। हरमनप्रीत के अनुसार, पिछले दो मैचों में टीम की बल्लेबाजों ने खराब बैटिंग की, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले मुकाबले में टीम की बल्लेबाज ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने 252 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर सिर्फ 36.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की तरफ से जॉर्जिया वॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की अहम साझेदारी निभाई। बेथ मूनी ने 31 रनों का योगदान दिया, तो एश्ले गार्डनर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला रविवार (एक मार्च) को खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार