वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। जीत के बाद कप्तान शाई होप ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में कैरेबियाई टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी।
पांचवें वनडे में मिली जीत के बावजूद वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-3 से हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद कप्तान होप ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा, "हमने इस सीरीज में शानदार लड़ाई लड़ी। इस सीरीज में हमारे प्रदर्शन में पिछले कुछ सीरीज के मुकाबले ज्यादा निरंतरता नजर आई। हमने अहम मौकों को भुनाया। गुयाना में कुछ महत्वपूर्ण मौके आए थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में यही तो करना होता है। पिछले मैच में वो कैच छूटा, जो हमें भारी पड़ा। हम और ज्यादा रन बना सकते थे। ईमानदारी से कहूं, तो हम पर्दे के पीछे काफी मेहनत कर रहे हैं। असल बात है मुश्किल समय में सही तरीके से खेलना। हम वहां तक पहुंच जाएंगे। कुछ दिनों बाद ही हमें खुद को लाल गेंद के फॉर्मेट के लिए तैयार करना होगा।"
वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। जीत के बाद कप्तान शाई होप ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में कैरेबियाई टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 268 रन बनाए। टीम की तरफ से निक केली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की अहम पारी खेली, तो टॉम लाथम ने 71 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। विल यंग ने भी अर्धशतक लगाया और उन्होंने 63 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया।