भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 0-4 से सीरीज गंवाई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को विदेशी परिस्थितियों के अनुसार खुद को बेहतर ढंग से ढालने की जरूरत है।

Advertisement

भारतीय कप्तान ने माना कि खराब फील्डिंग और अहम मौकों पर कैच छोड़ने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। अय्यर ने कहा कि हर मुकाबले में हालात अलग थे और टीम उन परिस्थितियों के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि एक पेशेवर टीम के तौर पर खिलाड़ियों को हर मैच से सीख लेकर अपनी गलतियों में सुधार करना होगा।

मैच में भारत ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और हैरी ब्रूक के अहम कैच छोड़े। इसका पूरा फायदा उठाते हुए बटलर ने 131 रन और ब्रूक ने नाबाद 95 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की शानदार साझेदारी की, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 257 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

भारतीय कप्तान ने फील्डिंग में काफी सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मैच जीतने में फील्डिंग का अहम रोल होता है। तो यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है। खासकर जब आप विदेश में होते हैं, तो मैदान का साइज बिल्कुल अलग होता है। इसी वजह से आप जितनी जल्दी ढल जाएंगे, उतना ही अच्छा होगा।"

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और अभिषेक शर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि ईशान किशन ने 56 रन और तिलक वर्मा ने 53 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।

भारतीय कप्तान ने फील्डिंग में काफी सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मैच जीतने में फील्डिंग का अहम रोल होता है। तो यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है। खासकर जब आप विदेश में होते हैं, तो मैदान का साइज बिल्कुल अलग होता है। इसी वजह से आप जितनी जल्दी ढल जाएंगे, उतना ही अच्छा होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय कप्तान ने जोस बटलर और हैरी ब्रूक की ऐतिहासिक साझेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की और इसके बाद हैरी ब्रूक ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने मैच पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया। हमने कुछ आसान कैच भी छोड़े, जिसका उन्हें पूरा फायदा मिला। अगर वे कैच पकड़ लिए जाते तो मुकाबले की दिशा बदल सकती थी। हालांकि, इस हार से हमारी टीम को कई अहम सीख मिली हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार