New Chandigarh: पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने कहा है कि टीम ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, बावजूद इसके वह लगातार जीत दर्ज करने में सफल हो रहे हैं। आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एसआरएच के खिलाफ यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है।मैच के बाद हैडिन ने कहा कि टीम अभी पूरी तरह से संतुलित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभाग एक साथ पूरी ताकत से नहीं खेले, लेकिन फिर भी टीम को अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। उनका मानना है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, टीम और बेहतर खेल दिखाएगी।

Advertisement

New Chandigarh: पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने कहा है कि टीम ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, बावजूद इसके वह लगातार जीत दर्ज करने में सफल हो रहे हैं। आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, उन्होंने माना कि असली फर्क बीच के ओवरों में पड़ा। पंजाब के गेंदबाजों ने इस दौरान अच्छी गेंदबाजी की और अहम विकेट लेकर मैच को अपनी ओर मोड़ लिया।इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की शानदार शुरुआत की मदद से 219 रन बनाए। पावरप्ले में ही टीम ने 100 से ज्यादा रन बना लिए थे, लेकिन बाद में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। हैडिन ने टीम के शांत रवैये को जीत का सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि दबाव के समय खिलाड़ियों को अपनी योजनाओं पर भरोसा रखना चाहिए और वही पंजाब किंग्स ने किया। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब तक अजेय है। टीम के 4 मुकाबलों में 7 अंक हो चुके हैं। पंजाब किंग्स अगले मुकाबले में अब 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार