राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने चौथा स्थान हासिल किया है। मैच के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हमें काफी पहले क्वालीफाई कर लेना चाहिए था। हमने देर कर दी।
मैच के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "चीजें प्लान के मुताबिक होती हैं तो अच्छा लगता है। मुझे पता है कि हमने मैच जीत लिया है, हम क्वालीफाई कर गए हैं। अभी भी कई क्षेत्रों में हम बेहतर कर सकते हैं।"
आर्चर को सातवें और जडेजा को नौवें नंबर पर भेजने के फैसले पर पराग ने कहा, "हमें रनों की जरूरत थी। यह एक ऐसी पिच है जहां दो बल्लेबाज एक साथ खेलते हुए हर गेंद पर रन नहीं बना सकते। हम चाहते थे कि कोई एक बल्लेबाज रिस्क ले। और दूसरा बल्लेबाज थोड़ी देर और टिका रहे। जडेजा हमेशा की तरह भरोसेमंद रहे। मुझे पता था कि आखिर में वह हमें 10 गेंदों में कम से कम 20 रन तो दिला ही देंगे, और उन्होंने ऐसा ही किया। सच कहूं तो इस सीजन में मैंने कई साहसी फैसले लिए हैं। मुझे इसी तरह से कप्तानी करना पसंद है।"
हार्दिक की विकेट के लिए आर्चर को गेंदबाजी में वापस लाने के सवाल पर पराग ने कहा, "मैंने सोचा कि हार्दिक को आउट करने वाला सिर्फ एक ही खिलाड़ी है, और वह जोफ्रा है। यह फैसला काफी फायदेमंद साबित हुआ।"
युवा गेंदबाजों बृजेश और यश राज के बारे में पराग ने कहा कि मैं आमतौर पर इनकी तारीफ नहीं करता, कहीं ये हवा में न उड़ने लग जाएं। लेकिन आज रात दोनों तारीफ के हकदार हैं। दोनों ने शानदार गेंदबाजी की।
अपनी फिटनेस के बारे में पराग ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं। मैं अपनी मानसिक मजबूती की वजह से खेल पाया। मुझे आज का मैच नहीं खेलना था।
आर्चर और जडेजा की इंजरी के साथ ही प्लेऑफ में जगह बनाने पर पराग ने कहा, "जोफ्रा पूरी तरह से ठीक हैं। वह चट्टान की तरह मजबूत हैं। जड्डू भाई को थोड़ी-बहुत तकलीफ है। लेकिन उनके पास अपनी 'तलवार' है, वह एक योद्धा हैं, और वह जरूर वापसी करेंगे। हमें तो काफी पहले ही क्वालिफाई कर लेना चाहिए था। हमने थोड़ी ज्यादा ही देर कर दी। हमने कई मौके गंवा दिए। हम लगातार तीन मैचों से पिछड़ रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपनी सभी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"
अपनी फिटनेस के बारे में पराग ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं। मैं अपनी मानसिक मजबूती की वजह से खेल पाया। मुझे आज का मैच नहीं खेलना था।
Also Read: LIVE Cricket Score
206 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मुंबई इंडियंस 9 विकेट पर 175 रन बना सकी और 30 रन से मैच हार गई। आरआर के लिए आर्चर के 3 विकेट के अलावा, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा ने 2-2 विकेट लिए। आर्चर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।