ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होना है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किसी दबाव से इनकार किया है।

Advertisement

यूएसए के खिलाफ जीत के बाद फरहान ने कहा, "जब आप दो लगातार मैच जीतते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आने वाला मैच कोई बड़ी बात नहीं है, हम उनके खिलाफ पहली बार नहीं खेल रहे हैं। पहले भी खेल चुके हैं। इस बार उनके खिलाफ हम अलग माइंडसेट के साथ खेलेंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आपने हमें पहले मुश्किल हालातों में और संघर्ष करते हुए देखा है, लेकिन अब शादाब और नवाज रन बना रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि हमारा उनके खिलाफ मैच रोमांचक होगा और आप सभी को आनंद आएगा।"

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ वर्षों में हुए मैच एकतरफा रहे हैं और भारत ने आसानी से जीत हासिल की है। इस सवाल पर फरहान ने कहा कि मुझे लगता है कि एशिया कप के दौरान हमारा मैच एकतरफा नहीं था। हम आखिर तक खेले और लड़े। उम्मीद है कि इस बार हम शानदार खेल दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, "आपने हमें पहले मुश्किल हालातों में और संघर्ष करते हुए देखा है, लेकिन अब शादाब और नवाज रन बना रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि हमारा उनके खिलाफ मैच रोमांचक होगा और आप सभी को आनंद आएगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की ओपनिंग बल्लेबाजी को मजबूती दी है। नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए थे। वहीं अमेरिका के खिलाफ 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार