न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 19 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज विटेल लॉज को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

विटेल लॉज ने मौजूदा घरेलू सीजन से पहले आयोजित तैयारी शिविर में सीनियर टीम के साथ भी अभ्यास किया था। उन्होंने इस साल हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट के स्तर पर खुद को बेहतर तरीके से ढालने में इस युवा खिलाड़ी की मदद के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच निकिता मिलर को सीरीज के गुयाना चरण के लिए टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है। वह अब इस खिलाड़ी के साथ मिलकर उसकी गेंदबाजी को और निखारने तथा इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार करने का काम करेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ही स्क्वॉड में रखा गया है। हालांकि, शिमरोन हेटमायर मेजर लीग में हिस्सा लेने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मां के निधन के कारण ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। स्प्रिंगर की जगह पर कीमो पॉल को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से वेस्टइंडीज के लिए अहम सीरीज होगी। उन्होंने कहा, "50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले हम यहां से जो भी सीरीज खेलेंगे, हम उन्हें जरूरी जीत के तौर पर देखेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमें एक वनडे यूनिट के तौर पर अपने सुधार को जारी रखने और कैरिबियन के लोगों के लिए और ज्यादा मैच जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं।"

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ही स्क्वॉड में रखा गया है। हालांकि, शिमरोन हेटमायर मेजर लीग में हिस्सा लेने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मां के निधन के कारण ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। स्प्रिंगर की जगह पर कीमो पॉल को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड:शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार