क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जोशुआ डोर्न को सौंपी गई है। ऑलराउंडर जोनाथन वैन लांगे उपकप्तान होंगे। इस विश्व कप का आयोजन जनवरी-फरवरी 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा।

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम में 19 वर्षीय बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू भी शामिल हैं, जो सीनियर नेशनल टीम के लिए 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेल चुके हैं।

Advertisement

क्रिकेट वेस्टइंडीज के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर ड्वेन गिल ने कहा, "इस टीम के गठन में हमने उनके विकास को सीनियर स्तर पर अपेक्षित खेल शैली के अनुरूप रखा है, उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले मुकाबलों का अनुभव दिलाना सुनिश्चित किया है, और उनके-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व, सामरिक समझ तथा व्यक्तिगत समर्थन पर विशेष ध्यान दिया है।"

वेस्टइंडीज अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिला यूथ वनडे सीरीज खेलने में खेले कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इन दोनों सीरीज में डोर्न सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वैन लांगे ने भी शानदार प्रदर्शन किया था।

इनके अलावा, जैकरी कार्टर, मैथ्यू मिलर, जेकीम पोलार्ड, शाक्वान बेले और विटेल लॉज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 विश्व कप टीम में जगह बनाई है।

श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जेकीम पोलार्ड ने 16.27 की औसत से 18 विकेट लिए थे। वहीं, शाक्वान बेले ने 15 विकेट हासिल किए थे। विटेल लॉज ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों में 14 विकेट निकाले थे।

Advertisement

इनके अलावा, जैकरी कार्टर, मैथ्यू मिलर, जेकीम पोलार्ड, शाक्वान बेले और विटेल लॉज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 विश्व कप टीम में जगह बनाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज टीम: जोशुआ डोर्न (कप्तान), जोनाथन वैन लांगे (उप-कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शमर एप्पल, शाक्वान बेले, जैकरी कार्टर, तानेज फ्रांसिस, आर'जाई गिटेंस, विटेल लॉज, मिका मैकेंजी, मैथ्यू मिलर, मॉर्टन, जेकीम पोलार्ड, एडन राचा, कुणाल तिलोकानी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार